हुज़ूर: बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होटल में दो युवक और युवतियों के मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक होटल में दो युवक और दो युवतियों के मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। मामला साकेत नगर स्थित एसएसजी होटल का है। संगठनों के कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें बुधवार दोपहर को सूचना मिली थी कि दो युवक अपनी पहचान छिपाकर होटल पहुंचे हैं। उनके साथ दो युवती हैं और होटल में कमरा बुक किया है।