चंदला थाना क्षेत्र के बंसिया के रहने वाले अच्छेलाल कुशवाहा को सोते समय सर्प ने काट लिया,इसके बाद उन्हें पहले परिजन झाड़ फूंक कराने ले गए और उसके बाद चंदला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। आज 8 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।