बिंदकी: बिंदकी के निकट महरहा रोड स्थित एसएम टेंपल में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे में लोगों ने पाया प्रसाद और हुए धन्य
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड स्थित एस एम टेंपल में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे से मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना करके भगवान श्री गणेश, वीर हनुमान, भगवान परशुराम ,भगवान शंकर पार्वती तथा कार्तिकेय एवं नंदी देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धा और विश्वास के चलते लोगों की भीड़ रही। आयोजित भंडारे में कई हजार लोगों ने प्रसाद पाया।