पूर्णागिरि: सावन के तीसरे सोमवार को टनकपुर के शनि धाम से निकाली सैकड़ों भक्तों ने कावड़ यात्रा, महादेव का किया जलाभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को शनिधाम मंदिर टनकपुर से भव्य कावड़ यात्रा का शुभारम्भ किया गया, शनिधाम से सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त शारदा घाट पहुँचे। शारदा नदी से जल लेकर पदयात्रा के रूप में कावड़ यात्रा चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंची, जहाँ भक्तो नें भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।