बिंदकी: भवानीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, कानपुर हैलट रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप रविवार की रात 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संदीप पटेल उम्र 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र पटेल निवासी ग्राम घेरवा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहा से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया।