पिपरई: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पिपरई पुलिस ने बक्सनपुर में साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश
पिपरई थाना पुलिस ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत बक्सनपुर गांव में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, KYC अपडेट और फर्जी लिंक के जरिए होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।