मैनपुरी: छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता
रविवार को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार "छात्रों की गूंज" के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।