हज़ारीबाग: इंगुनिया में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, थाना प्रभारी पंकज कुमार ने उद्घाटन व पुरस्कार वितरित किए
प्रखंड की पड़रिया पंचायत अंतर्गत ग्राम इंगुनिया में बीती रात आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने किया। मुकाबले के समापन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल यु