शंभूगंज: खेसर मोड़ पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप
खेसर मोड़ पर पुलिस ने गुरूवार की दोपहर 12बजे से 3 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जहां बाइक की डिक्की के साथ-साथ चार चक्के वाहनो की डिक्की की तलाशी ली गई। पुलिस के द्वारा इस प्रकार चलाए गए वाहन जांच अभियान में किसी भी वाहन से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस के द्वारा चलाए गए जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंम्प मच गया।