ग्वालियर गिर्द: थाने के भीतर आरक्षक ने हवलदार से की अभद्रता, वर्दी फाड़ी, आरक्षक सस्पेंड
इंदरगंज थाना परिसर में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक पर हवलदार के साथ विवाद, मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है। घटना के बाद हवलदार द्वारा इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।