फिरोज़ाबाद: सब्जी लेने निकले व्यक्ति की सड़क पर अचानक मौत, पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हुआ
थाना दक्षिण क्षेत्र के भीम नगर निवासी राकेश बीते दिन घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी अचानक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ।