देवबंद: देवबंद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
देवबंद-करंजली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।