माण्डल: जीवलिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मांडल थाना क्षेत्र में ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर सोमवार शाम जीवलिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलज के लिए मांडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।