गिरिडीह: गिरिडीह में मलेरिया रोधी माह शुरू, जागरूकता अभियान चलाकर बचाव और सफाई का दिया संदेश
जिला स्वास्थ्य समिति के मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को साढ़े 11 बजे सदर अस्पताल गिरिडीह के सभागार में मलेरिया रोधी माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा झा एवं जिला आरसीएच-सह-जिला भीबीडी पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।