ग्वालियर गिर्द: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड महिला को एक महीने तक बनाया बंधक
ग्वालियर में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 69 वर्षीय रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। करीब एक महीने तक महिला को अपने जाल में फंसाए रखने वाले इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड की जानकारी बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने दी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।