कैलारस: सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, 29 जून को होगा विशाल भंडारा
सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, 29 जून को होगा विशाल भंडारा कैलारस। ग्राम चमरगवा स्थित श्री गोपालजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वृंदावन से पधारे कथाव्यास ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, 16,108 कन्याओं के विवाह प्रसंग तथा भागवत के ‘मूल चिट्ठा’ का महत्व विस्तार से बताया।