सांगानेर: जयपुर डेयरी बूथ से दिनदहाड़े सरस गोल्ड दूध के दो कैरेट चोरी, CCTV में कैद हुए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की तस्वीर
जयपुर शहर के जेपी अंडरपास स्थित जयपुर डेयरी बूथ पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश बूथ के बाहर रखे सरस गोल्ड दूध के दो कैरेट चोरी कर फरार हो गए। वहीं पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और मौका देखकर कुछ ही सेकंड में दूध के दोनों कैरेट उठाकर फरार हो गए।