ब्यावरा: ब्यावरा में राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप जयंती पर निकाला भव्य चल समारोह
ब्यावरा शहर में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब कमला लाज से राजपूत समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ राजगढ़ बाईपास पहुंचा जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।