डुमरांव: ब्लाइंड लूटकांड का खुलासा: अंतरजिला गिरोह के चार बदमाश धर दबोचे गए, लूटा गया मोबाइल बरामद, सोनवर्षा थाने का मामला
Dumraon, Buxar | Jun 7, 2026 सोनवर्षा थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को धर दबोचा है। इनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने लूट के दौरान छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा रविवार की दोपहर 3 बजे डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।