बारा: बारा थाने में तैनात दरोगा की वीआईपी ड्यूटी के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Bara, Allahabad | Apr 11, 2026 राज्यपाल के आगमन के दौरान वीआईपी ड्यूटी पर तैनात दरोगा नकछेद कनौजिया की आज शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नैनी के अरैल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।