ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान मंदिरों से घण्टा चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त अंतर्जनपदीय है, जो गूगल मैप के जरिये मंदिरों से घण्टा चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।अभियुक्तों के पास 3 कुंटल 13 किलो घण्टा बरामद हुआ है।