थाना लोहता पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 22, 2024 मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रमजान पुत्र मो० समीम निवासी ग्राम सबुआ पोखरा सड़क के किनारे थाना लोहता कमि० वाराणसी से कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।