काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, 32 कोर्स के रिजल्ट घोषित न होने पर दीक्षांत समारोह को लेकर नाराजगी
Sadar, Varanasi | Sep 22, 2024 काशी विद्यापीठ में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेरावकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया है कि बिना सभी कोर्स का रिजल्ट घोषित किए विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन कराया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने इस मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की।