सागर नगर: धनतेरस पर निकली भगवान कुबेर की शोभायात्रा, भक्तों ने किए दर्शन
धनतेरस के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान कुबेर की भव्य शोभायात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई शोभायात्रा परंपरागत रूप से सुबह 10 बजे से बाईसा मोहल्ला स्थित कुबेर मंदिर से प्रारंभ होकर तीन बत्ती, विजय टॉकीज चौराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड मार्ग से होती हुई पुनः कुबेर मंदिर में संपन्न हुई। भक्तों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।