सागर नगर: पंडित विपिन बिहारी महाराज ने कटरा बाजार में स्वदेशी खरीदारी कर स्थानीय व्यापार को बढ़ाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” और “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान को आगे बढ़ाते हुए सागर के प्रसिद्ध कथावाचक और श्री सांवरे सरकार गौधाम के पीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी महाराज शनिवार दोपहर 1 बजे कटरा बाजार पहुंचे। महाराज ने यहां स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये, दीपावली पूजन सामग्री और स्वदेशी वस्तुएं खरीदीं।