समाहरणालय में रविवार शाम करीब आठ बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में वर्ग KG से 6वीं तक कक्षाएं अब प्रातः 9:00 बजे के बाद से संचालित होगी।