करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र राकेश कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि गांव के दबंगो के द्वारा उनके परिवार के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से गाली गलौज देते हुए मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।