देहरादून में पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखी। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष चेकिंग की कार्रवाई चलाई गई। शहर से लेकर देहात तक सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग की।