जखनिया: डीएम अनुपम शुक्ला ने ग्राम प्रधानों को दिया स्पष्ट निर्देश, सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का
गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज ऑडिटोरियम हाल में सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।