हैदरगढ़: उस्मानपुर, कादीपुर सहित अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर जारी, संगठन मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा
मंडल कोठी के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सोमवार करीब 2 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की गई। यह बैठकें क्षेत्र के उस्मानपुर, कादीपुर, मोतिकपुर, जरगावां, बीसमील, मदारपुर बहादुर सिंह सहित कई गांव में बैठक हुई है।