कर्वी: चित्रकूट के तालाब अब होंगे सुरक्षित, सरकार ने दिया वेटलैंड का दर्जा, DFO ने दी जानकारी
चित्रकूट को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। बुधवार सुबह 10 बजे रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रत्युष कटिहार ने बताया कि बड़ा तालाब और सिंघानिया तालाब को संरक्षित वेटलैंड घोषित किया गया है। अब यहां अवैध निर्माण, खनन और भूजल दोहन पर रोक रहेगी। प्रशासन तालाबों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने की योजना भी शुरू करेगा।