बालोद: बालोद में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
Balod, Balod | Jun 19, 2026 आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम, गंजपारा बालोद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।