बेलदौर: सावन की पहली सोमवारी पर फुलेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन की पहली सोमवारी पर बेलदौर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को शिवभक्तों और डाक कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अगुवानी स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में स्थापित शिवलिंगों का जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।