बाह: पिनाहट के कौंठ गांव में सीढ़ियों से गिरकर एक बुजुर्ग घायल
पिनाहट क्षेत्र के थाना मनसुखपुरा अंतर्गत गांव कौंठ में रविवार रात एक 50 वर्षीय बुजुर्ग सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, राम खिलाड़ी रात में ठंड लगने पर छत से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके