मंझनपुर: कोतारी पूरब में महुआ के पेड़ पर चली आरी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कौशाम्बी जिले में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र की दिवर कोतारी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पूरब कोतारी में लकड़ी माफिया ने फलदार महुआ के पेड़ को काटकर हरियाली को तबाह कर दिया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।