मोहनलालगंज: जमीन विवाद में दबंगों के हमले के बाद पुलिस एक्शन में आई, दर्ज की गई एफआईआर
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित हितांश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हुलासखेड़ा स्थित जमीन पर पहुंचे हितांश और उनके चाचा पर सुमन पत्नी मायाराम, सुनीता समेत कई लोगों ने हमला कर दिया। कपड़े फाड़े गए, लाठी-बेल्चे से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।