पट्टी: चौकी से 200 मीटर दूर बेखौफ बदमाशों ने सैफाबाद शराब दुकान पर जान से मारने की दी धमकी
आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद चौकी अंतर्गत कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने देर रात धावा बोलकर दहशत फैला दी।घटना बुधवार की रात करीब 10:15 बजे की है, जब दुकान बंद हो चुकी थी। बदमाशों ने दुकान खुलवाने का दबाव बनाया और सेल्समैन आशीष सिं