लखनपुर: ग्राम बंधा व जुनाडीह के मध्य स्थित हजरत बाबा जामाशाह रह. अलैह के मजार पर 30 और 31 मई 2026 को सालाना आयोजन
आपसी सद्भावना और एकता के प्रतीक हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उर्स कमेटी के बैठक के साथ ही उर्स कमेटी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। उर्स कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 30 मई दिन शनिवार को संदलपोशी का कार्यक्रम सहित 31 मई दिन रविवार को क़व्वाली के कार्यक्रम है