कोडरमा: कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2: जैन द सुपर जायंट्स और बीआर वॉरियर्स बने चैंपियन, विजेताओं पर हुई धनवर्षा
कोडरमा जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित 'यामाहा एआर इंटरप्राइजेज कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2' का भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में जैन द सुपर जायंट्स और महिला वर्ग में बीआर वॉरियर्स ने खिताबी जीत हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। रोमांचक फाइनल मुकाबले तीसरे और अंतिम दिन के मुकाबलों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।