चैनपुर: चांदो गांव: शादी के 6 महीने बाद महिला ने फांसी लगाई, दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति जेल
चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में शादी के छह महीने में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज होने के कारण पुलिस ने पति आकाश कुमार पिता रविन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया।