गाज़ीपुर: गाजीपुर में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने का मिशन तेज, डीएम अनुपम शुक्ला ने बैंकर्स को दी सख्त चेतावनी
गाजीपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए भव्य कार्यशाला आयोजित की गई।डीएम अनुपम शुक्ला ने साफ शब्दों में कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता में इनकी अहम भूमिका है।