बुलंदशहर: गांव सेमली में भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता की सांप के डसने से हुई मौत, गांव में शोक की लहर
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव सेमली में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के 24 वर्षीय ग्राम अध्यक्ष मन्नू लोधी का सांप के डसने से निधन हो गया। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मन्नू लोधी देर रात नलकूप पर कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर जब वह बाइक पर बैठने लगे, तभी सामान के साथ लिपटा एक सांप