आंवला: आंवला में नेशनल टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया, आनंदपुर केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुविधाओं की जांच
Aonla, Bareilly | May 13, 2026 आंवला तहसील के रामनगर क्षेत्र में बुधवार को दोपहर साढे बारह बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर आनंदपुर का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया।