पलिया: लखनऊ अग्निकांड में सपा का बड़ा राहत अभियान, पलिया निवासी रेहान खान बने सैकड़ों पीड़ित परिवारों का सहारा
लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बा निवासी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने राहत अभियान चलाकर पीड़ितों को बड़ी सहायता पहुंचाई।वही आग से प्रभावित इलाके में पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ लोगों का हाल जाना बल्कि तुरंत राहत सामग्री भी वितरित किया।