सिमडेगा: इंडियन बैंक में पैसा निकालने आए व्यक्ति की बैंक गेट के पास मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा शहर के इंडियन बैंक के पास सोमवार को दिन के 1:00 पैसा निकालने आए बीमार व्यक्ति की बैंक के गेट के पास मौत हो गई। इधर स्थानीय लोग कोई नहीं छू रहे थे तब पत्रकार संघ और नगर परिषद की उपाध्यक्ष के प्रयास पर उसके शव को पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा। बताया गया कि मनोहर डुंगडुंग बीमारी के इलाज के लिए पैसा निकालना आया था।