पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरुबार गांव निवासी 30 वर्षीय साबिर अंसारी की ससुराल में अज्ञात लोगों द्वारा की गई पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार साबिर अंसारी बुधवार रात लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान वह गांव में घूमने निकला था। आरोप है क