ओबरा: जुगैल में पिकअप और बाइक की टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, साथी गंभीर घायल
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत परसीदाहिया टोला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।मृतक की पहचान करगरा भभइचा थाना चोपन निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है।वह अपने साथी रामसुंदर पुत्र दुखती के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।