शाजापुर: लालघाटी थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट व धमकी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। फरियादी सुमित्रा ने बताया कि ग्राम गिरवर स्थित खेत में आरोपी तूफान सिंह और प्रेम बाई ने उसके साथ अभद्र गालियां दीं और पतली लकड़ी, थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। हमले में महिला के सिर और बाएं घुटने में चोट आई। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी