बीकानेर: बीकानेर में किसानों की आह, राववाला केन्द्र पर तुलाई में भ्रष्टाचार का खेल, मूंगफली की बोरी आँसुओं से भीगी
गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बीकानेर जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर किसानों की तकलीफें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पहले फर्जी गिरदावरी और मनमाने टोकन से किसान परेशान रहे, और अब तुलाई में कथित भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। राववाला खरीद केन्द्र का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक टोकन पर 40 क्विंटल के साथ दो अतिरिक्त बोरी मांगने के आरोप लग