धामपुर: नहटौर थाने पहुंचकर गांव दबथला के ग्रामीणों ने की एक व्यक्ति की मौत के मामले में बाइक सवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Dhampur, Bijnor | Jan 14, 2025 नहटौर क्षेत्र के गांव दबथला के बाईक सवार संतराम सिंह की गांव आंकू के पास दूसरी बाईक सवार द्वारा टक्कर मारने पर मौत होने के मामले में मंगलवार को करीब 12 बजे दर्जनो की संख्या में ग्रामीण नहटौर थाने पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले बाईक सवार के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।